जयपुर

Jaipur Crime: 108 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काटने वाला आरोपी पकड़ा गया, पीड़िता की हो गई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:00 PM IST

Jaipur Police Action: जयपुर में निर्मम तरीके से बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पुराना किराएदार ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से कड़े बरामद कर लिए हैं। पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Image

जयपुर में चांदी के कड़े के लिए बुजुर्ग महिला का पैर काटने वाला आरोपी गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. जयपुर के गलता गेट थाने का था मामला
  2. बुजुर्ग महिला के मकान का पुराना किराएदार ही निकला आरोपी
  3. पीड़ित महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Jaipur News: देश के सबसे रेयर क्राइम का पर्दाफाश जयपुर पुलिस ने कर दिया है। जयपुर पुलिस ने गलता गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली 108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच महिला ने मंगलवार की सुबह में एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस खौफनाक क्राइम को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है।

बता दें कि जिस आरोपी ने इस वारदात अंजाम दिया है, वह बुजुर्ग महिला का पुराना किराएदार बताया जा रहा है। विवाद होने के बाद कुछ दिन पहले उससे घर खाली करा लिया गया था। जयपुर शहर नॉर्थ के डीसीपी परिस देशमुख और एसएचओ गलता गेट मुकेश खराड़िया ने इस प्रकरण का खुलासा कर दिया है। देश में अपने तरह का यह पहला रेयर केस है जिसमें इतनी बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

इस तरह आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम

गलता गेट पुलिस ने बताया है कि दो दिन पहले रविवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास यह वारदात हुई थी। गलता गेट इलाके में रहने वाली 108 साल की जमुना देवी के दोनों पैर काट दिए गए। चलने फिरने में पूरी तरह अक्षम जमुना देवी की बेटी गोविंदी उन्हें घर के आंगन में ही चारपाई पर बिठाकर मंदिर दर्शन के लिए गई थी। गोविंदी की बेटी ममता पास ही रूम में सो रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका पुराना किराएदार प्रकाश प्रजापत वहां आया था। उसने जमुना देवी से मारपीट करनी शुरू कर दी। बाथरूम तक घसीटकर ले गया और उसके बाद पैर काट डाले। पैर काटने के बाद कड़े निकाल लिए। उसके बाद कानों से कुंडल और नाक से नथ भी जबरिया तोड़कर लेता गया।

हत्या का केस दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि दर्द से कराहती हुई जमुना देवी वहीं बेहोश हो गई। बाद में मंदिर से बेटी आई तो कटे पैर और जमुना देवी दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। आज मंगलवार को एसएमएस अस्पताल में जमुना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर पुलिस ने प्रकाश प्रजापत को भी मंगलवार को अरेस्ट कर लिया। उसके खिलाफ अब हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश प्रजापत के द्वारा लूटे गए चांदी के दोनों कड़ों और गले के एक लॉकेट को भी उसके पास से बरामद कर लिया है। पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश ने कर्ज चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article