जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! अब जयपुर जुड़ेगा सीधे 6 शहरों से, मलेशिया के लिए भी नई उड़ान शुरू, जानिए कब से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 05:08 PM IST

Jaipur: जयपुर से अगले महीने से नागपुर, पटना, बेलगाम, बरेली, पंत नगर व रांची के लिए नई फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा शेड्यूल में एक नई इंटरनेशनल फ्लाइट भी जुड़ने की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट की ओर से इन उड़ानों की पूरी डिटेल मार्च के लास्ट वीक में जारी होने वाले समर सीजन के शेड्यूल में दी जाएगी।

Image

जयपुर से होगी अब देश के 6 शहरों से सीधी एयर कनेक्टिविटी (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर से देश के 6 शहरों के लिए शुरू होंगी 6 नई फ्लाइट्स
  • एक नई इंटरनेशलन फ्लाइट शुरू होने की भी संभावना है
  • फिलहाल यहां से 62 घरेलू व इंटरनेशलन उड़ाने संचालित हो रही हैं

Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। गुलाबी नगरी की अब देश के 6 प्रमुख शहरों से सीधी एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई से अगले महीने यानी कि, अप्रैल माह से देश के 6 शहरों के लिए सीधी उड़ानों का संचालन आरंभ हो जाएगा।

इसके अलावा शेड्यूल में एक नई इंटरनेशनल फ्लाइट भी जुड़ने की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट की ओर से इन उड़ानों की पूरी डिटेल मार्च के लास्ट वीक में जारी होने वाले समर सीजन के शेड्यूल में दी जाएगी।

ये शहर सीधे जुड़ेंगे जयपुर से

जयपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार गर्मियों के सीजन में जयपुर से नागपुर, पटना, बेलगाम, बरेली, पंत नगर व रांची के लिए नई फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा एक नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए भी शुरू हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, इन फ्लाइट्स के संचालन के लिए तीन बड़ी निजी विमानन कंपनियों ने प्रपोजल दिया है। हालांकि ये कब शुरू होंगी व इनका समय क्या रहेगा, इसके लिए इस माह के लास्ट में जारी होने वाले शेड्यूल में पूरी जानकारी दी जाएगी।

फ्यूल वैट घटेगा तो बढेंगी उड़ाने

गौरतलब है कि, इस बार सूबे की गहलोत सरकार ने बजट में एयर फ्यूल पर लगने वाले वैट को 26 से घटाकर 2 फीसदी करने का फैसला किया है। आने वाले समय में एयर फ्यूल पर से वैट घटेगा तो यह सस्ता होगा, यही वजह है कि, राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में फ्लाइट्स का आवागमन बढे़गा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, कई निजी विमानन कंपनियां अपनी फ्लाइट्स का रूट बदलकर प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर व जयपुर होकर कर सकती हैं। जिसका सीधा फायदा प्रदेश के कई बड़े शहरों के लोगों को होगा, जो कि, हवाई सफर करते हैं।

गुलाबी नगरी से रोज उड़ती हैं इतनी फ्लाइट्स

जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 62 फ्लाइट्स टेक ऑफ करती हैं। जिसमें देश के अमृतसर, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद के अलावा इंदौर सहित कई अन्य शहरों की फ्लाइट्स शामिल है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अगर बात करें तो राजधानी के एयरपोर्ट से बैंकाॅक, कुआलालंपुर, मस्कत, दुबई व शारजाह, के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article