जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! अब डबल डेकर ट्रेन का होगा दौसा में स्टॉपेज, दिल्ली- जयपुर का सफर होगा आसान, ये है पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 04:59 PM IST

Jaipur: उत्तर- पश्चिम रेलवे ने राजधानी जयपुर से दिल्ली तक चलने वाली डबल डेकर ट्रेन का दौसा स्टेशन पर स्टाॅपेज करने का फैसला किया है। इसके अलावा बाड़मेर- मथुरा के मध्य चलने वाली ट्रेन का स्टॉपेज बसवा रेलवे स्टेशन पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि, रेलवे के इस फैसले का दौसा व बसवा इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा।

Image

राजस्थान के दौसा में रूकेगी अब जयपुर-दिल्ली डबल डेकर ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर- दिल्ली डबल डेकर ट्रेन का 2 मिनट दौसा में होगा ठहराव
  • बाड़मेर- मथुरा ट्रेन का 2 मिनट का बसवा रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव
  • रेलवे की ओर से दोनों ट्रेनों का नया शेड्यूल किया गया है जारी


Jaipur: राजस्थान के दौसा जिले के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। जनपद के लोगों के डबल डेकर रेल में सफर की राह अब आसान होगी। उत्तर- पश्चिम रेलवे ने राजधानी जयपुर से दिल्ली तक चलने वाली डबल डेकर ट्रेन का दौसा स्टेशन पर स्टाॅपेज करने का फैसला किया है।

इसके अलावा बाड़मेर- मथुरा के मध्य चलने वाली ट्रेन का स्टॉपेज बसवा रेलवे स्टेशन पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि, रेलवे के इस फैसले का दौसा व बसवा इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा।

जानें डबल डेकर ट्रेन का पूरा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे की आरे से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन संख्या- 12985 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन का 2 मिनट का स्टाॅपेज 11 मार्च से दौसा स्टेशन पर होगा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन प्रातः छह बजे जयपुर से रवाना होगी। जो कि, 6ः47 बजे दौसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट के स्टाॅपेज के बाद 6ः49 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में ये ट्रेन संख्या- 12986 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर दिल्ली से रवाना होकर रात्रि में 8ः57 बजे दौसा पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन अब दौसा के अलावा आते व जाते समय गांधीनगर, अलवर और गुरुग्राम आदि स्टेशनों पर भी रूकेगी।

बसवा पर रूकेगी ये ट्रेन

रेलवे ने डबल डेकर के अलावा ट्रेन संख्या- 20489 बाड़मेर- मथुरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस का 2 मिनट का स्टाॅपेज बसवा रेलवे स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 9 मार्च से बसवा रेलवे स्टेशन पर रूकेगी। रेलवे की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन संख्या- 20489 बाड़मेर- मथुरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस बाड़मेर से चलकर प्रातः 8ः24 बजे बसवा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन प्रातः 8ः26 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ये ट्रेन मथुरा से चलेगी और रात्रि में 9ः01 बजे बसवा स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ये ट्रेन बाड़मेर के लिए रवाना होगी। रेलवे के अधिकारियो के मुताबिक, दोनों ही ट्रेनों के दौसा और बसवा में ठहराव का फायदा इलाके के लोगों को होगा। खासकर दौसा के लोगों के लिए जयपुर व दिल्ली के लिए रेल में सफर करने की राह आसान होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article