जयपुर

Jaipur: प्यार के नाम पर ब्वॉयफ्रेंड ने दिया ये सिला, ये है लव, फरेब, धोखे की पूरी दास्तां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 09:21 PM IST

Jaipur: ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला तीन साल तक चलता रहा। मामला राजधानी के जवाहर सर्किल थाना इलाके का है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Image

जयपुर में प्यार के नाम पर धोखा देकर युवती से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने पहले दोस्ती कर पीड़िता से जान - पहचान बढ़ाई
  • दोस्ती प्यार में बदली तो शादी के नाम पर रेप किया
  • अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक दुष्कर्म किया


Jaipur: राजधानी जयपुर में प्यार के नाम पर बेवफाई की एक अजब कहानी सामने आई है। जिसमें लव में फरेब और ब्लैक मेलिंग मिली। मामला राजधानी के जवाहर सर्किल थाना इलाके का है, जहां पर ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप किया। इस दौरान आरोपी ने अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला।

आरोपी पीड़िता को तीन साल तक ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। आखिर पीड़िता का सब्र जवाब दे गया और जवाहर सर्किल थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाना पड़ा। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद विरोध करने पर विवाह करने का वादा कर उसके साथ ब्लात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसके दम पर लगातार रेप करता रहा।

ऐसे बदली दोस्ती प्यार में

जवाहर सर्किल एसएचओ सुरेन्द्र कुमार के मुताबिक जवाहर सर्किल इलाके में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि, वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात दुर्गापुरा निवासी आरोपी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस बीच दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां दोस्ती में बदल गई। दोनों एक - दूसरे के और करीब आए तो दोस्ती अब प्यार में तब्दील हो गई। इस बीच दोनों एक - दूजे से लगातार मिलने लगे। पीड़िता आरोपी के झूठे प्यार के जाल में फंस गई। एसएचओ के मुताबिक, एक दिन आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का प्राॅमिस कर उसे शांत कर दिया।

अश्लील वीडियो के नाम पर किया ब्लैकमेल

जवाहर सर्किल थाने के एसएचओ के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि, रेप के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देने सहित अश्लील वीडियो के दम पर तीन सालों तक देहशोषण करता रहा।जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article