जयपुर

भारतीय रेलवे जल्द ही शुरू करेगा दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत ट्रेन, ये 8 Vande Bharat पहले से राजस्थान में चल रहीं

अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो रेल अश्विनी वैष्णव ने आपके लिए एक और खुशखबरी दी है। रेल मंत्री ने घोषणा की है कि जल्द ही बीकानेर और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। बता कि राजस्थान में पहले से ही 8 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

Image

बीकानेर-दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन (फोटो - PTI)

Photo : PTI

वंदे भारत ट्रेन इस समय देश की सबसे अच्छी और तेज ट्रेन है। यही कारण है कि हर राज्य और शहर इसके रूट से जुड़ना चाहता है। ताजा खुशखबरी राजस्थान के लिए है। क्योंकि दिल्ली और राजस्थान के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। यह नई सेमी हाई-स्पीड ट्रेन राजस्थान के शहर बीकानेर और दिल्ली के बीच चलेगी। बता दें कि फिलहाल देश में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यही नहीं अकेले राजस्थान में ही 8 ट्रेनों का रूट है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल यानी गुरुवार 21 अगस्त को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और बीकानेर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि जल्द ही इस लाइन पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

राजस्थान में चल रहीं ये वंदे भारत एक्सप्रेस

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि राजस्थान में अभी 8 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। उन आठों ट्रेनों ने नाम और ट्रेन नंबर की लिस्ट यहा हैं -

  • ट्रेन नंबर 20977 अजमेर- चंडीगढ़ Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 20978 चंडीगढ़-अजमेर Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 12461 जोधपुर-साबरमती Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 12462 साबरतमी-जोधपुर Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 20979 उदयपुर-जयपुर Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 20980 जयपुर-उदयपुर Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 20981 उदयपुर-आगरा कैंट Vande Bharat Express
  • ट्रेन नंबर 20982 आगरा कैंट-उदयपुर Vande Bharat Express

बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में होता है। इन सेमी-हाई-स्पीड ट्रनों में आधुनिक कोच, एडवांस सुरक्षा उपाय और यात्रियों के लिए सुविधाएं मौजूद हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सभी रूटों पर 100 फीसद से अधित क्षमता से चल रही हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 102.01 प्रतिशत रही थी। हालांकि इस साल यानी वित्त वर्ष 2025-26 में जून 2025 तक ऑक्यूपेंसी 105.03 फीसद रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 30 जुलाई 2025 को लोकभा में यह जानकारी दी है।

वंदे भारत ट्रेन की खास बातें -

  • एंटी कोलिजन डिवाइस कवच से सुसज्जित
  • वंदे भारत ट्रेनें 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजा की गई हैं और 160 KMPL की इनकी संचालन स्पीड रखी गई है।
  • स्वदेशी रूप से विकसित यूवी-सी लैम्प आधारित डिसइंफेक्शन सिस्टम वाले एसी यूनिट।
  • झटके रहित सेमी-पर्मानेंट कपलर।
  • सेंट्रली कंट्रोल्ड स्वचालित दरवाजे।
  • बेहतर यात्रा सुविधा।
  • सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे।
  • सभी कोचों में इमरजेंसी अलार्म पुश बटन और टॉक बैक यूनिट।
  • बेहतर फायर सेफ्टी – एरोसोल आधारित आग का पता लगाने और बुझाने की प्रणाली
  • दिव्यांगजन यात्रियों के लिए प्रत्येक सिरे पर ड्राइविंग कोचों में विशेष शौचालय।
  • ड्राइवर-गार्ड संचार प्रणाली में वॉइस रिकॉर्डिंग सुविधा और क्रैश हार्डन मेमोरी।
  • कोच की स्थिति की निगरानी प्रणाली (CCMS) डिस्प्ले के साथ रिमोट मॉनिटरिंग।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article