जयपुर

Rajasthan Weather: दिवाली आने को है, पर अभी भी राजस्थान के कई इलाकों में पड़ रही गर्मी

Rajasthan Weather News: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अक्टूबर महीना खत्म होने को है लेकिन राज्य के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Image

राजस्थान के कई इलाकों में मौसम अभी भी गर्म

Rajasthan Weather News: देश भर में इसी सप्ताह दिवाली का त्यौहार मनाया जायेगा लेकिन, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन में गर्मी का दौर जारी है जहां अधिकतम तापमान 35 से 40.5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार इसकी वजह पाकिस्तान एवं बलूचिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं हैं।

इसके अनुसार रविवार को सीमावर्ती बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, फलोदी में यह 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस गर्मी का कारण पश्चिमी हवा है।आमतौर पर मध्य अक्टूबर के बाद राजस्थान में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाती है, जिसके कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की ठंड शुरू हो जाती है। वर्तमान में राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में पाकिस्तान, बलूचिस्तान से हवा आ रही है, जो अपेक्षाकृत गर्म है।

27 अक्टूबर को अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक तथा कोटा और उदयपुर में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया हालांकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान घटने लगा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article