जयपुर

अलवर के किशनगढ़ बास में सनसनीखेज मामला; नीले ड्रम में मिला पति का शव, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले में किशनगढ़बास कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नीले ड्रम में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों बच्चों को सुरक्षित हिरासत कर लिया गया है।

Image

अलवर के किशनगढ़ बास में सनसनीखेज मामला; नीले ड्रम में मिला पति का शव, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Kishangarh Bas Drum Dead Body: राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल क्षेत्र स्थित किशनगढ़बास कस्बे में एक नीले ड्रम में शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। किशनगढ़बास थाना पुलिस ने मृतक हंसराम की पत्नी लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, दोनों के साथ मौजूद मृतक के तीन बच्चों को सुरक्षित हिरासत कर लिया गया है।

अलवर के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को जिले के रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा गांव स्थित एक ईंट भट्टे से पकड़ा गया। स्थानीय लोगों को दोनों की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चों को भी सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

पानी स्टोर करने के बहाने मंगवाया नीला ड्रम

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि लक्ष्मी देवी ने अपने मकान मालिक मिथलेश से पानी स्टोर करने के बहाने एक नीला ड्रम मांगा था। उसने बताया था कि इलाके में पानी तीन दिन में एक बार आता है, इसलिए स्टोरेज के लिए ड्रम चाहिए। लेकिन सच्चाई यह थी कि उसने और उसके प्रेमी जितेंद्र ने यूपी के मेरठ में हुए एक मामले से प्रेरणा लेकर पति हंसराम की गला काटकर हत्या कर दी। फिर शव को ड्रम में डालकर नमक छिड़का और उसे एक बेडशीट से ढक दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article