जयपुर

Jaipur News: SIR में नाम काटने को लेकर जयपुर में विवाद, DM ने जारी किया 'फैक्ट चेक'

राजस्थान में चल रहे वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद सामने आया है। वहीं विवाद बढ़ने पर जयपुर डीएम ने फैक्ट चेक जारी किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: canva)

राजस्थान के जयपुर में SIR के काम को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट का मामला सामने आया है। जिसमें जयपुर में BLO के कार्य और SIR की कार्यप्रणाली पर उठाए गए। वहां झोटवाड़ा इलाके के रघुनाथपुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक एक महिलाबूथ लेवल ऑफिसर से बहस करते दिखाई दे रहे थे।

वहीं इस मामले पर विवाद बढ़ने पर जयपुर डीएम ने फैक्ट चेक जारी किया है। कहा कि गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहने वाली है। बीएलओ द्वारा दो बार विजिट करने पर कुछ लोग अनुपस्थित पाए गए अभी उक्त बीएलओ की एक विजिट बाकी है। कहा है कि अगर आखिरी विजिट में अनुपस्थित रहे मतदाता मिल जाते हैं तो उन्हें गणना प्रपत्र देकर भरवा लिए जाएंगे।

फैक्ट चेक में कहा गया है कि 9 दिसंबर 2025 को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी कारण से शामिल नहीं होने वाली मतदाताओं को नोटिस देकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई का मौका देने के बाद ही नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।

जो 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी। गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर जमा करवाने का विकल्प सभी मतदाताओं के लिए खुला है। बता दें कि जयपुर में वोटर लिस्ट अपडेट पर युवकों और महिला बीएलओ के बीच बहस का वीडियो वायरल हुआ कांग्रेस ने इसे संविधान पर हमला बताया।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावत author

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राज... और देखें

End of Article