Jaipur Municipal Corporation Greater Uproar: जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सोमवार को बुलाई गई साधारण सभा की बैठक में हंगामा हो गया, मेयर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद काली पट्टी बांधकर पहुंचे और 'नगर निगम एकीकरण रद्द करो' के पोस्टर लहराए, बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू हुई।
कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच हंगामा हुआ वहीं पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, मेयर सौम्या गुर्जर की टेबल पर कचरे से भरा डिब्बा रख दिया, बता दें कि ग्रेटर निगम में सफाई के मुद्दे पर हंगामा हुआ।
शहर में सफाई के मुद्दे पर कांग्रेसी पार्षद वेल में आ गए और मेयर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे वहीं बीजेपी पार्षद भी वेल में आ गए और
इस दौरान दोनों पक्षों के पार्षदों में धक्का-मुक्की हो गई, कांग्रेस के एक पार्षद ने मिठाई के डिब्बे में कुछ कचरा भरकर मेयर की टेबल पर रख दिया, पार्षद ने कह, 'मिठाई जनता ने आपके लिए भिजवाई है...', जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद आपस मे भिड़ गए।
सदन में विपक्ष ने 'महापौर मुर्दाबाद' के पोस्टर लहराए सदन की वेल में पहुंचकर हंगामा किया, बैठक में जगतपुरा में 100 फीट रोड पर पट्टे जारी करने का मामला आया, भाजपा पार्षद रामस्वरूप मीणा और श्रवणी देवी ने इस पर कड़ा विरोध जताया और गलत पट्टे जारी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की।
