Best Food Place in Rajasthan: राजस्थान के पश्चिमी इलाके में अरावली की सुरमयी वादियों के बीच बसी है ऐतिहासिक सन सिटी जोधपुर। यहां के लोगों के स्वभाव में है लजीज खाने की महक। जोधपुर सिटी वैसे तो ऐतिहासिक वैभव वाला शहर रहा है।
जहां पर किले, महल और झीलें सैलानियों को आकर्षित करती हैं। मगर यहां के बेहतरीन जायकेदार स्ट्रीट फूड ही पहुंच देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक है। बता दें कि, राजस्थान के सबसे बेहतरीन राॅयल व्यंजन जोधपुर को एक अलग ही पहचान दिलाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य नगरी जोधपुर के खास स्वाद के बारे में।
