जयपुर

राजस्थान के झालावाड़ में एक और स्कूल की ढही इमारत, भरभराकर गिरा पिछला हिस्सा; नहीं था कोई स्टाफ

Jhalawar School Building Collapse: राजस्थान के झालावाड़ में एक और स्कूल की इमारत ढहने का मामला सामने आया। देखते ही देखते भरभराकर स्कूल का पिछला हिस्सा गिर गया। प्रधानाचार्य राम सिंह भील ने बताया कि इमारत काफी समय से खस्ताहाल थी जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भिजवा रखी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में दो ही कमरे हैं जिन में बच्चों को बिठाते हैं।

Image

राजस्थान के झालावाड़ में एक और स्कूल की ढही इमारत

Photo : Times Now Digital

Jhalawar School Building Collapse: राजस्थान के झालावाड़ में एक और स्कूल की इमारत ढहने का मामला सामने आया। देखते ही देखते भरभराकर स्कूल का पिछला हिस्सा गिर गया। यह हादसा तब हुआ जब कुछ वक्त पहले ही स्टाफ स्कूल में ताला लगाकर बाहर निकला था।

क्या है पूरा मामला?

प्रधानाचार्य राम सिंह भील ने बताया कि इमारत काफी समय से खस्ताहाल थी जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भिजवा रखी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में दो ही कमरे हैं जिन में बच्चों को बिठाते हैं। हालांकि, छुट्टी घोषित होने की वजह से आजकल स्कूल में महज स्टाफ ही आता है।

इमारत का पिछला हिस्सा ढहा

प्रधानाचार्य ने बताया कि आज भी स्टाफ के लोग ही स्कूल के कक्ष में ही मौजूद थे और उसके बाद जब छुट्टी का समय हुआ तो वह स्कूल से बाहर निकल रवाना हुए ही थे कि कुछ देर बाद इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। अगर स्कूल में बच्चे और स्टाफ मौजूद होता तो निश्चिततौर पर हानि हो सकती थी। स्कूल का भवन 1999 में बनाया गया था और पिछले दो-तीन सालों से इसकी हालत भी खस्ता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article