जयपुर

Rajasthan News: बालोतरा के सिणधरी में भयानक हादसा, टक्कर के बाद कार में लगी आग; चार लोगों की जलकर मौत

राजस्थान के सिणधरी थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रेलर से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

हादसे के बाद धू धू कर जल रही स्कॉर्पियो

Photo : Times Now Digital

Rajasthan News: सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर (ट्रक) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

भीषण टक्कर के बाद लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ ही सेकंड में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे स्कॉर्पियो में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके।

चार लोग जिंदा जले

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग आग की लपटों में घिर गए और उन्हें बचाने का मौका नहीं मिल सका। हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शव पूरी तरह जल चुके हैं।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बालोतरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक से हादसे के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article