जयपुर

Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान में भीषण ठंड जारी, बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन, कल इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 6 January 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज सुबह कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला। आज प्रदेश में मुख्यत मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि दौसा, अलवर और भरतपुर में अगले तीन घंटों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

राजस्थान में ठंड

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम जारी है। साथ ही शीतलहर भी लोगों की कपकपी छुड़ा रही है। ठंड की वजह से लोग घरों से बहुत कम बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर भी लोग अलाव में हाथ सेंकते नजर आ रहे हैं। रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले 4-5 दिनों बाद राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है।

इन जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि अगले तीन घंटों के लिए दौसा, अलवर और भरतपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह कई जिलों में घने से अति घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

कल घने कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में मंगलवार को कई जिलों में घने से अति घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा और दौसा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जयपुर, झुंझनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्री गंगानगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। इसके अलावा चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

10-12 जनवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी 4-5 दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article