जयपुर

राजस्थान में सर्द हवाओं से लुढ़क रहा पारा, इस दिन से दिन में भी होगा ठंड का एहसास, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम राजस्थान, 29 October 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज मौसम साफ रहने वाला है। प्रदेश में दिवाली तक कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल सुबह और शाम में ठंड का एहसास बना हुआ है। नवंबर से दिन में भी ठंड महसूस हो सकती है।

Image

आज राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में पिछले कई दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। इन दिनों प्रदेश में दोपहर में धूप निकल रही है। वहीं सुबह-शाम ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिससे ठंड का एहसास बना हुआ है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। यहां सुबह और देर रात ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं भी बादलों की आवाजाही या बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन रात में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह से कुछ जिलों में ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। आने वाले दिनों कहीं भी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दिवाली के दिन भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 3 नवंबर तक राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है। हालांकि नवंबर शुरू होने के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास हो सकता है।

बाड़मेर में रहा सबसे अधिक तापमान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बीकानेर में 39.4 डिग्री, अजमेर में 37 डिग्री, जैसलमेर में 40.5, जोधपुर में 39.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.6 डिग्री, कोटा में 35.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36.2 डिग्री, चूरू में 39.0 डिग्री, अलवर में 34.8 डिग्री, जयपुर में 34.6 डिग्री, पिलानी में 36.9 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान अतां बारां में 17.3 डिग्री सेल्सियस में दर्ज हुआ। इसके अलावा राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 80 फीसदी के बीच रही।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article