जयपुर

राजस्थान में भारी बारिश का दौर, 27 जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

आज का मौसम राजस्थान, 24 August 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज पूरे राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। 22 अगस्त से यहां तेज बारिश का सिलसिला फिर से देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है। साथ ही उन्हें जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने को भी कहा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम और भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जिन 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें राजधानी जयपुर समेत अजमेर, अलवर, भरतपुर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, टोंक, बाड़मेर, करौली, सवाई माधोपुर, पाली और नागौर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, झालावाड़, प्रतापगढ़, सिरोही और राजसमंद में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अगले दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र ने 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को कोटा, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं जैसलमेर छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अगस्त को उदयपुर, सिरोही और राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त को बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट है।

शुक्रवार को कहां-कितनी बारिश हुई

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में 83 मिमी हुई। इसके अलावा जोधपुर के शेरगढ़ में 57 मिमी, प्रतापगढ़ के धरियावद में 52 मिमी, लूणी में 50 मिमी, सरमथुरा में 40 मिमी, भीलवाड़ा के बनेड़ा में 40 मिमी और कारेड़ा में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article