UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बादल मेहरबान हैं। पिछले कई दिनों से यूपी में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई जिलों में हल्की तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। लेकिन इसके बावजूद उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को प्रदेश के 37 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इटावा, झांसी, आगरा, जालौन, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आने वाले चार दिनों तक पूरी यूपी में बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला भी यू हीं जारी रहने वाला है।
आज यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश होने का भी अनुमान है। IMD के अनुसार अगले चार दिनों तक लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, बिजनौर, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा , मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद देवरिया, बलिया, समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, जालौन, हमीरपुर, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, श्रावस्ती, मऊ, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सोनभद्र, मिर्जापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, चंदौली, हमीरपुर, प्रतापगढ़, और जौनपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
आने वाले दिनों में यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 24 अगस्त को यूपी के दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। 26 और 27 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में कही-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। 28 और 29 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
