दिल्ली में बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है, तो वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली काअधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 से 34 रह सकता है। यदि बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी।
एनसीआर में मौसम का हाल
शुक्रवार को दिल्ली के साथ एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। गाजियाबाद सुबह 10:30 बजे झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान की बात करें गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों का ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। वहीं नोएडा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश होने से शहर के तापमान के साथ उमस भरी चिपचिपाती गर्मी में भी कमी आएगी।
आगामी दिनों में दिल्ली में मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में 24 से 26 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी और मौसम भी सुहावना बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
