जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का उतार-चढ़ाव बरकरार; आंधी और बरसात की संभावना के बीच तापमान में बढ़ोतरी

21 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के बाद तेज मेघगर्जन के साथ आंधी चलने और हल्की बरसात होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है। 21 से 23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Image

राजस्थान में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

21 May 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम): मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, साथ ही लू और गर्म रातें बनी रह सकती हैं। वहीं, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के बाद तेज मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आगामी 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। 21 से 23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में, इस दौरान तीव्र लू, गर्म रातें और सीमावर्ती इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में 22 से 23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में तापमान का हाल

मंगलवार को राजस्थान के विभिन्न शहरों में तापमान के उतार-चढ़ाव देखे गए। श्रीगंगानगर और पिलानी में सर्वाधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता 21 से 78 प्रतिशत के बीच रही। ऐसे में आज, अजमेर में 42.2 डिग्री, अलवर में 44.1 डिग्री, जयपुर में 43.8 डिग्री, सीकर में 42.0 डिग्री, कोटा में 44.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.5 डिग्री, बाड़मेर में 45.8 डिग्री, जैसलमेर में 44.7 डिग्री, जोधपुर में 43.2 डिग्री, बीकानेर में 45.7 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 46.3 डिग्री और माउंट आबू में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

आगामी दिनों का मौसम

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मई को 10 जिलों में लू के चलते ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है और 24 मई तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की चेतावनी दी गई है। अगले 4-5 दिनों तक बीकानेर, जोधपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव जारी रहने की संभावना है। बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर रात के समय भी गर्म हवाएं महसूस की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article