शहर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसे के बाद लापता हुई इंदौर की युवती, पिता का लिया गया DNA सैंपल

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अब हादसे के बाद इंदौर की 20 वर्षीय युवती के लापता होने से उसके परिजन चिंतित हैं और बस की सुरक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Image

दौसा में बस हादसा के बाद इंदौर की युवती लापता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dausa Bus Accident: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, जबकि 24 लोग घायल बताए गए। यह दुर्घटना तब हुई जब यात्रियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। बस में सवार कई यात्री आग की चपेट में आ गए। वहीं इस हादसे के बाद इंदौर के एक व्यक्ति ने जानकारी दी की उसकी 20 वर्षीय रिश्तेदार हादसे के बाद लापता है। युवती के परिजन ने यात्री बस में आपातकालीन निकास द्वारों की स्थिति और अन्य सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवाल उठाए और इन पहलुओं की जांच की मांग की।

ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी बस

अधिकारियों के मुताबिक दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऋषिकेश से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में आठ यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए। इंदौर के निवासी आदित्य भोर ने को बताया कि शहर के एक महाविद्यालय में पढ़ने वाली उसकी चचेरी बहन भूमि भोर (20) अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ उत्तराखंड यात्रा पर गई थी।

पिता का डीएनए नमूना लिया गया

उनके मुताबिक वह पिछले हफ्ते उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और अन्य स्थानों पर घूमने के लिए निकली थी और मंगलवार दोपहर तक परिजन के संपर्क में थी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद भूमि के बारे में परिजन को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही। आदित्य ने कहा, "राजस्थान के अधिकारियों ने भूमि के पिता का डीएनए नमूना लिया गया है। हम भूमि के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि हादसे की जद में आई बस में भूमि के साथ यात्रा कर रहीं दो अन्य युवतियां जीवित हैं, हालांकि उनमें से एक की हड्डी टूट गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article