शहर

Gorakhpur News: खुशखबरी! रेलवे ने बनाया गोरखपुर से स्टैच्यू ऑफ यूनिट के लिए टूर पैकेज

Gorakhpur News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य स्थानों पर जाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया टूर पैकेज तैयार किया है। इस पैकेज में टिकट का किराया, रहना और खाना-पीना शामिल है।

Image

गोरखपुर से स्टैच्यू ऑफ यूनिट के लिए टूर पैकेज

Gorakhpur News: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य स्थानों पर जाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया टूर पैकेज तैयार किया है। इस पैकेज में टिकट का किराया, रहना और खाना-पीना शामिल है। गुजरात के अहमदाबाद में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर डैम और साबरमती आश्रम घूमने जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। साबरमती रिवरफ्रंट के विकास के साथ पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अहमदाबाद जाकर इन स्थानों पर घूमने की लोगों की इच्छा भी बढ़ती जा रही है। इस बीच गोरखपुर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे द्वारा गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एक टूर पैकेज तैयार किया जा रहा है। आइए आपको इस पैकेज के बारे में बताएं...

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का टूर पैकेज

जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन द्वारा इस टूर पैकेज को तैयार किया गया है। इस पैकेज के माध्यम से जो लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम और सरदार सरोवर डैम घूमने चाहते हैं लेकिन कंफर्म ट्रेन टिकट न मिल पाने के कारण उन्हें अपनी ये यात्रा कैंसिल करनी पड़ती है, अब वह भी अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको दोनों तरफ से आने जाने के लिए ट्रेन की कंफर्म टिकट मिल जाएगी। इसके साथ ही आपको ठहरने और खाने-पीने के लिए भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस टूर पैकेज में टिकट के साथ खाना और रहने के स्थान की सुविधा देते हुए इनका शुल्क भी जोड़ दिया गया है। बता दें कि आईआरसीटीसी द्वारा इस टूर पैकेज का किराया निर्धारित कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिक जानकारी आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

IRCTC ने की सीटें की रिजर्व

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य स्थानों पर घूमने की लिए तैयार टूर पैकेज में यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने 10 सीटें आरक्षित कर ली है। इसके माध्यम से यात्रियों को आने जाने की कंफर्म सीट की टिकट मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक होगी। जानकारी के अनुसार एसी 2 में चार सीट और एसी 3 में चार सीटें आरक्षित की गई है। इसके अलावा 2 अन्य सीटें भी रिजर्व की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article