शहर

पंजाब-हरियाणा में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; जानें चंडीगढ़ का मौसम

पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। वहीं हरियाणा के जींद समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Image

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड (सांकेतिक फोटो | istock)

Punjab Haryana Weather Today: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर भी जारी है। जिसके चलते रात के समय ज्यादा कंपकंपी महसूस हो रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों में कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। वहीं पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पंजाब में फरीदकोट रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में शनिवार को सबसे ठंडा स्थान फरीदकोट रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लुधियाना 9.6 डिग्री और पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बठिंडा में यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के जींद में 5.2 डिग्री रहा न्यूनतम पारा

हरियाणा में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान जींद में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि हिसार में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक 6.8 डिग्री, भिवानी में 7 डिग्री और सिरसा में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article