शहर

छत्तीसगढ़ में रेत खनन विवाद बना खूनी संघर्ष, SUV में लगाई आग; तीन लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े विवाद में 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ितों की एसयूवी को आग लगा दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

Chhattisgarh crime

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कथित अवैध रेत खनन से जुड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रेत खनन से जुड़े लोगों ने एक एसयूवी में आग लगा दी। जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

छत्तीसगढ़ के कोरिया में ट्रिपल मर्डर

यह घटना सोमवार देर रात सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मनोज त्रिपाठी और उसके साथियों ने पीड़ित पक्ष का रास्ता रोककर उनकी एसयूवी में आग लगा दी। जिससे भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने बताया कि मामले में हत्या, आगजनी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें से अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

आईजी दीपक झा ने बताया कि घटना से पहले सोमवार दोपहर और शाम के समय भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। जिसके बाद देर रात करीब 10 बजे यह घटना हुई। पुलिस ने नौगई गांव और बैकुंठपुर क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article