शहर

यूपी में बसने जा रहा नया 'नोएडा', लोगों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

नोएडा के बाद अब यूपी के इसि जिले में नया औद्योगीकरण शहर बसाया जाएगा। इसके तहत 33 राजस्व गांवों की 35 हजार एकड़ जमीन लेने का फैसला लिया गया है।

Image

यूपी में बनेगा नया शहर (सांकेतिक फोटो)

योगी सरकार ने बुंदेलखंड एरिया में औद्योगीकरण को बढ़ाया देने के लिए बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी है। इस बारे में वित्त मंत्री ने सुरेश खन्ना द्वारा ये जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्रि योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की मीटिंग में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के गठन को इसके लिए मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र में औद्योगीकरण की दिशा में एक नई शुरुआत की जाएगी। इससे सिर्फ एक क्षेत्र का विकास नहीं होगा, बल्कि ये उत्तर प्रदेश के विकास को भी दर्शाता है।

इस बारे में बात करते हुए सुरेश खन्ना ने बताया कि साल 1976 में नोएडा का गठन किया गया था, जिस दौरान टाउनशिप बसाने की बात कही गई थी, जिसे लेकर अब बुंदेलखंड प्राधिकरण क्षेत्र का विस्तारिकरण और नए औद्योगीकर क्षेत्र योजना के अंतर्गत इसकी शुरुआत की जाएगी।

33 राजस्व गांवों की जमीन ली जाएगी

आगे वित्त मंत्री ने कहा कि 47 साल बाद ये पहला अवसर है, जब इस तरह का कोई औद्योगीक विकास प्राधिकरण के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। झांसी में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण से इसका माध्यम से इसे विकसित किया गया जाएगा। जिसके लिए 33 राजस्व गांवों की 35 हजार एकड़ की जमीन ली जाएगी।

2022-23 में की गई इतने की व्यवस्था

इसके लिए कुल 6 हजार 312 करोड़ की व्यवस्था साल 2022-23 के बजट में की गई थी। वहीं इस साल भी इसके लिए रुपयों की व्यवस्था की जा रही है। इसे बनाए जाने वाली जमीन में करीब 8 हजार एकड़ की भूमि गांव वालों की है।

उत्तर प्रदेश के विकास में भी होगा योगदान

वित्त मंत्रि सुरेश खन्ना ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह अपने आप में एक बहुत बड़ा फैसला है। इससे झांसी का क्षेत्र व्यापक रूप से विकसित होगा, साथ ही इसका उत्तर प्रदेश के विकास में भी बड़ा योगदान होगा। झांसी रेलवे कनक्टिविटी का बड़ा सेंटर है और इसके लिए झांसी-ललितापुर मार्ग और झांसी-ग्वालियर मार्ग की जमीन ली जा रही है

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article