शहर

Meerut News: चरित्र पर शक ने पति से करवाया जुर्म, पत्नी का गला काटकर हुआ फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 07:02 PM IST

मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक रहता था और इसी कारण दोनों में झगड़े भी होते थे। बीती रात को पति ने सोती हुई पत्नी की जान ले ली और वहां से फरार हो गया।

Image

पति ने की पत्नी की हत्या (फोटो साभार - BCCL)

Meerut Crime News: मेरठ के तारापुरी इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। लिसाड़ीगेट थाने के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तसलीम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने मृतक के बेटे वकार अहमद के हवाले से बताया कि घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुऐ थे जबकि तसलीम का शव सुबह चारपाई पर खून से लथपथ मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शक बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसरार अपनी पत्नी तसलीम के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने कहा कि महिला अपने पति को बताए बगैर घर के बाहर चली जाती थी और उसके लौटने पर दोनो में झगड़ा होता था, घटना वाली रात भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सिंह ने बताया कि महिला की 35 साल पहले इसरार से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!