शहर

बंगाल के बर्दवान में भीषण एक्सीडेंट, प्राइवेट बस ट्रैक्टर से टकराई; 10 यात्रियों की मौत 35 घायल

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में 15 अगस्त को भीषण हादसा हो गया है। यहां एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर है।

Image

बंगाल के बर्दवान जिले में भीषण हादसा

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में 15 अगस्त को भीषण हादसा हो गया है। यहां एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दुर्गापुर जा रही एक तेज़ रफ़्तार निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

यह दुर्घटना पूर्वी बर्दवान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं। वे तीर्थयात्रा पर गए थे। बस में 5 बच्चों समेत 45 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 35 घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गंगा सागर में स्नान करके यात्री लौट रहे थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे।

इस बीच, पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। 35 लोग घायल हुए। कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सायक दास के मुताबिक, सभी यात्री बिहार के निवासी हैं। बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article