शहर

मकर संक्रांति मनाने अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, लोगों से की मुलाकात; पतंग बाजी में भी आजमाया हाथ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद के मेमनगर में स्थित शांतिनिकेतन सोसाइटी में मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आम नागरिकों के बीच मनाया। इस विशेष अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनकी सहभागिता में शामिल हुए।

Image

अमित शाह।

Photo : Times Now Digital

Makar Sankranti 2025: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद के मेमनगर स्थित शांतिनिकेतन सोसाइटी में मकर संक्रांति का पर्व आम नागरिकों के साथ बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। शांतिनिकेतन सोसाइटी के सदस्यों ने इस खास अवसर के लिए सोसाइटी को रंग-बिरंगी पतंगों और आकर्षक रंगोली से सजाया था। केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत सोसाइटी की महिलाओं और बच्चों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

सीएम पटेल भी रहे मौजूद

इस अवसर पर अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने सोसाइटी के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनके साथ मकर संक्रांति का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री ने सोसाइटी की छत पर पतंग उड़ाने का भी आनंद लिया, जिसमें वे स्थानीय नागरिकों के साथ घुल-मिल गए।

शाह ने लोगों से की मुलाकात

समारोह के दौरान अमित शाह और मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांगभाई दाणी, गुजरात प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिपिनभाई पटेल सहित कई स्थानीय अग्रणी और पार्षद उपस्थित रहे।

शांतिनिकेतन सोसाइटी के चेयरमैन किरीटभाई पटेल और अन्य सोसाइटी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मकर संक्रांति के इस उत्सव ने स्थानीय निवासियों के बीच हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाया।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article