शहर

हिमाचल के अर्की में आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, कई दुकानें जलकर खाक; फंसे लोगों को निकालने का ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में रविवार देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुराने बस स्टैंड के पास लगी आग में एक आठ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग के साथ SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Image

8-9 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Photo : Times Now Digital

Himachal Pradesh Fire News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में यूको बैंक के पास लगी आग में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।

देर रात लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार आग रविवार रात करीब तीन बजे के आसपास लगी। शुरुआती तौर पर आग एक इमारत में लगी, जो कुछ ही समय में आसपास की दुकानों और यूको बैंक की शाखा तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन का अनुमान है कि इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी हैं। राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मासूम की झुलसने से मौत

इस हादसे में करीब सात-आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि बच्चा यूको बैंक की शाखा के भीतर आग की चपेट में आ गया था और गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा प्रवासी मजदूर परिवार से था।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने बताया कि आग लगने के समय इलाके में कई लोग मौजूद थे और 8 से 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत और बचाव दल लगातार इमारतों की तलाशी ले रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए अर्की, सोलन, नालागढ़ और शिमला के बोइलुगंज से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा SDRF और NDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। आग को अन्य इमारतों तक फैलने से रोकने के प्रयास लगातार जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल