शहर

हिमाचल में कैसे हुई सड़क दुर्घटना? सरकार ने जांच के दिए आदेश; हादसे में 14 लोगों ने गंवाई जान

Sirmaur Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बस हादसे में 14 लोगों की मौत के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हादसा नाहन जिला मुख्यालय नाहन से करीब 95 किलोमीटर दूर हरिपुरधार गांव के पास हुआ। हालांकि, हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Image

हिमाचल में कैसे हुई बस दुर्घटना (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Sirmaur Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बस हादसे में 14 लोगों की मौत के एक दिन बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग का प्रभार संभाल रहे अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन ने पूरे मामले में तत्परता दिखाई है और घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

कब हुई सड़क दुर्घटना?

यह हादसा शुक्रवार दोपहर उस समय हुआ जब क्षमता से अधिक यात्री लेकर जा रही एक निजी बस शिमला से कुपवी जाते समय 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस की 39 यात्री ले जाने की क्षमता थी। हादसा नाहन जिला मुख्यालय नाहन से करीब 95 किलोमीटर दूर हरिपुरधार गांव के पास हुआ। इसमें आठ महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गई, और लगभग 52 लोग घायल हो गए।

बस चालक ने खोया नियंत्रण या वजह कुछ और?

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पाले की वजह से सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी और बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अधिकारियों के अनुसार, घायलों का इलाज राजगढ़ सरकारी अस्पताल, नाहन मेडिकल कॉलेज और शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज समेत कई अस्पतालों में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article