शहर

Himachal ka Mausam: हिमाचल में भारी बारिश, 6 दिन तक जमकर बरसेंगे मेघ; ‘यलो अलर्ट' जारी

Himachal ka Mausam : हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 20 दिन में वर्षाजनित घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार को रुक-रुक कर बारिश जारी है और स्थानीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और इसके लिये ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। शिमला स्थित मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

जलभराव की चेतावनी

इस बरिश के कारण पौधों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने, कमजोर संरचनाओं को आंशिक रूप से क्षति पहुंचने, तेज हवाओं और बारिश के कारण कच्चे मकानों और झोपड़ियों को मामूली क्षति होने, यातायात में व्यवधान और निचले इलाकों में जलभराव की भी चेतावनी दी गयी है ।

इतनी हुई बारिश

मंगलवार शाम से ओलिंडा में 94.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि नैना देवी में 44.8 मिमी, बैजनाथ में 32 मिमी, धर्मशाला में 14.4 मिमी, नाहन में 10 मिमी, मंडी में 8.6 मिमी और कंडाघाट में 5.6 मिमी बारिश हुई।

31 लोगों की मौत

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 27 जून को मानसून के आगमन से लेकर 16 जुलाई तक राज्य को आपदा से 186 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और वर्षाजनित घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!