शहर

Assam News: असम से 4.5 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 3, 2024, 08:14 PM IST

असम के कछार जिले से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी कीमत 4.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

Image

असम में दो तस्कर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

Assam News: असम के कछार जिले से हेरोइन बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को करीब 4.8 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन मिली है, जिसे दो तस्करों के पास से बरामद किया गया है। असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने इस संबंध में बुधवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कछार जिला पुलिस ने पड़ोसी राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान चलाया है।

600 ग्राम हेरोइन बरामद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट की,जिसमें उन्होंने कहा ‘‘इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाबाश असम पुलिस। ’’ उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मादक पदार्थों की कीमत 4.8 करोड़

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 4.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घटना में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें