शहर

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन से सड़क बाधित; फसलें बर्बाद

अरुणाचल प्रदेश के लेपारादा जिले में भारी बारिश के कारण फसलें जलमग्न हो गई हैं। उधर, भूस्खलन से सियांग जिले में आलो-पैंगिन पासीघाट सड़क अवरुद्ध होने से आवागमन बाधित हो गया है।

Image

अरुणाचल प्रदेश में बारिश

Photo : BCCL

मुख्य बातें

  • अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश
  • लेपारादा जिले में जल जमाव से खेतों की फसलें बर्बाद
  • भूस्खलन से आलो-पैंगिन पासीघाट सड़क बाधित

अरुणाचल प्रदेश के लेपारादा जिले में भारी बारिश के कारण कई एकड़ कृषि भूमि पर खड़ी फसलें जलमग्न हो गयी हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन से सियांग जिले में आलो-पैंगिन पासीघाट सड़क अवरुद्ध हो गयी। लेपारादा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) टी. पेमा ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मूसलाधार बारिश से पैदा हुई स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी चावल के खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं जहां फसलें भारी बारिश के बाद पानी में डूब गयी हैं।

बाढ़ग्रस्त इलाकों की कड़ी निगरानी

डीडीएमओ ने नदी के तटों के समीप और भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम बाढ़ग्रस्त इलाकों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। येकसिंग के समीप सियांग जिले में भूस्खलन से सड़क संपर्क टूट गया है और आलो-पैंगिन-पासीघाट सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा एकत्रित होने से राजमार्ग के दोनों ओर कई वाणिज्यिक तथा निजी वाहन फंस गए हैं।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!