Hathras RSS News: हाथरस में कार पार्किंग के विवाद में RRS के जिला प्रचारक जय किशोर को जमीन पर गिरा गिराकर लात घूंसो से जमकर पीटा गया। अब जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आखिर क्या था पूरा मामला आइए जानते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में RRS के जिला प्रचारक जय किशोर को 5 लोगों ने जमीन पर गिरा- गिरा कर जमकर लात घूंसों से पीटा गया है। जिला प्रचारक को गंभीर घायल हालत जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया।
आक्रोशित हुए भाजपा कार्यकर्ता
RRS के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, भाजपा सदर विधायक अंजुला माहोर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित भाजपा और RRS के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।
वहीं, मारपीट की घटना ने गंभीर घायल हुए जिला प्रचारक जय किशोर को डॉक्टरों ने हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साछ ही पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
यूपी की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो बिजनौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिजनौर जिले के सहसपुर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निजी व्यक्ति (कैजुअल वर्कर) को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों दबोचा गया।
