शहर

Hapur News: 45 साल बाद आजाद हुआ काल भैरव मंदिर, टूटा कब्जे का ताला

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में काल भैरव मंदिर को करीब 45 साल बाद अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। फर्जी बैनामों से कब्जा किए गए मंदिर परिसर का ताला प्रशासन ने तुड़वाया।अब मंदिर की पुनर्स्थापना की तैयारी है।

Image

काल भैरव मंदिर पर कब्जे का अंत,

Hapur News: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित प्राचीन काल भैरव मंदिर (Kal Bhairav Temple) को करीब 45 साल बाद अवैध कब्जे से मुक्त कराया लिया गया है। यह मंदिर लंबे समय से भूमाफियाओं के कब्जे में था। मंदिर खुलने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। इसे आस्था की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद अब काल भैरव मंदिर की पुनर्स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है।

डीएम की मौजूदगी में खुला 45 साल पुराना ताला

बताया जा रहा है कि भूमाफियाओं ने फर्जी बैनामों के जरिए मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रखा था और मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया था। जिस कारण श्रद्धालु लंबे समय से यहां पूजा-अर्चना नहीं कर पा रहे थे। योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय खुद मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने सालों से बंद पड़े मंदिर का ताला तुड़वाया और परिसर को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Bhairav Temple Freed (1)

मंदिर की जमीन से हटे भूमाफिया

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर को भव्य टेंपल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी

यह मंदिर करीब 45 सालों से बंद पड़ा था। जिसमें अब दोबारा पूजा-पाठ शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने काल भैरव मंदिर की पुनर्स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि भगवान काल भैरव को उनके मूल स्थान पर फिर से स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही मुक्तेश्वर महादेव परिसर को एक भव्य टेंपल कॉम्प्लेक्स के तौर पर विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है। जिससे धार्मिक महत्व बढ़ने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी व धार्मिक जमीनों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article