गुरुग्राम

हरियाणा के रेवाड़ी में गहराया पेयजल संकट, पानी नहीं मिलने से लोग परेशान; 8 दिनों तक रहेगी किल्लत

हरियाणा के रेवाड़ी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नहर में पानी की नियमित आपूर्ति न होने के कारण शहरवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पहले एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही थी, लेकिन अब हालात और बिगड़ गए हैं। कालका स्थित 5 टैंकों में सिर्फ 5 प्रतिशत पानी ही शेष बचा है-

Image

हरियाणा में 8 दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत

Photo : iStock

Water Crisis: हरियाणा के रेवाड़ी में समय पर नहर का पानी ना आने से पेयजल समस्या का संकट गहरा गया है। शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा था। अब कालका स्थित के 5 टैंक में सिर्फ पांच प्रतिशत ही पानी बचा है। लोगों को दो-दो दिन तक ही पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। रेवाड़ी शहर में पेयजल को लेकर एक बड़ी समस्या बन गई है।

8 दिनों तक झेलना होगा पानी का संकट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुबडू हेड से 20 दिसंबर को जेएलएन नहर में पानी छोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन कालका गांव में बने पांच वाटर टैंकों में यह पानी 22 दिसंबर को पहुंचेगा। ऐसे में अभी कम से कम 8 दिन और शहर के लोगों को पीने के पानी का संकट झेलना पड़ेगा। शहर में साल की शुरुआत से ही पीने के पानी का संकट चला आ रहा है। जब तक नहर में पानी चलता है, तब तक सप्लाई सामान्य रहती है। नहर में पानी चलना बंद होते ही अल्टरनेट डे सप्लाई शुरू हो जाती है। लेकिन अब कुछ कॉलोनी में पानी दो दिन छोड़ कर दिया जा रहा है।

नहीं हो रही पानी की सप्लाई पूरी

अधिकारियों ने पानी की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। नहर में पानी चलना 23 नवंबर को बंद हो गया था, जिसे लेकर पानी की टाइमिंग में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे अल्टरनेट डे से भी लोगों की पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो रही। पहले पानी का 16 दिन का क्लोजर था, अब 26 दिन का हो जाएगा जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी वाटर टैंक सूखे पड़े हैं।

इस दिन से शुरू होगी पानी की स्पलाई

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक्सईएन विनय चौहान ने बताया कि पहले नहर का पानी 10 दिसंबर को छोड़ जाना था। लेकिन 10 दिसंबर को बताया कि 12 को आ जाएगा। उसके बाद 12 को पत्र जारी कर दिया गया कि अब 20 दिसंबर को खुबडू हेड से पानी छोड़ा जाएगा। लेकिन हमें 22 तारीख को पानी मिलेगा। यानी दो दिन में वह जलघर के टैंकों में पहुंचेगा। आम जनता से अपील की कोई भी पानी व्यर्थ नहीं करें।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article