गुरुग्राम

गुरुग्राम में मजदूर की मौत पर बवाल, भीड़ ने किया हिंसक प्रदर्शन; कई वाहनों में की तोड़फोड़

Gurugram Violence: गुरुग्राम के सेक्टर 35 में एक मजदूर की कथित तौर पर एक फैक्ट्री बस से कुचलने से मौत के बाद भड़की हिंसा में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

Gurugram Violence: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शनिवार को हिंसा भड़क गई। गुरुग्राम के सेक्टर 35 में एक मजदूर की कथित तौर पर फैक्ट्री बस से कुचलने से मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद हिंसा भड़क उठी और हिंसा में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके साथ ही भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। मौके पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।

मजदूर की मौत पर बवाल

इस घटना पर गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-35 में पद्मिनी वीएनए नाम की कंपनी है। कंपनी की कुछ बसें कर्मचारियों को लेकर आती हैं। आज सुबह उन्हीं में से एक बस के नीचे आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जिसके चलते कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज़ कर लिया है। जांच की जाएगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!