गुरुग्राम

Gurugram में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बहनों की मौत; पिता का बुरा हाल

हरियाणा के गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई और उनके पिता झुलस गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

गुरुग्राम के नाहरपुर गांव में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई और उनके पिता झुलस गए। बच्चियों की पहचान अलका (6) और पलक (8) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चियों के पिता हरेश्वर गिरी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

2 बहनों की मौत

पुलिस के अनुसार, यह घटना मानेसर थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि गिरी कमरे में खाना बना रहे थे और उनकी बेटियां खेल रही थीं, तभी गैस सिलेंडर फट गया। तीनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल सेक्टर 10 ले जाया गया, जहां अलका को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरी और उनकी बड़ी बेटी पलक को फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार सुबह पलक की भी मौत हो गई। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अजीत कुमार ने बताया, ‘‘गिरी को अभी होश नहीं आया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article