गुरुग्राम

सोनीपत में सनसनीखेज मामला; हरियाणवी मॉडल की बेरहमी से हत्या, नहर से बरामद हुआ शव

हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका शव रिलायंस नहर के पास मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है।

Image

हरियाणवी मॉडल शीतल (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Model Sheetal Murder: हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्यरत मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अनजान बदमाशों ने उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव गांव खांडा के पास रिलायंस नहर से बरामद हुआ। मृतक शीतल पानीपत की रहने वाली थी, जिसकी गुमशुदगी का मुकदमा पानीपत पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सोनीपत पुलिस इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नेहा ने मतलौडा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन शीतल, जो हरियाणवी एलबम में मॉडल के तौर पर काम करती थी, 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। इस शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। डीएसपी राजबीर सिंह ने हत्या की पुष्टि की है, जिसके बाद मतलौडा थाना पानीपत से जांच टीम सोनीपत के लिए रवाना हुई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article