गुरुग्राम

ज्यादा किराया मांगने पर हुए विवाद में टैंपो ड्राइवरों ने दो सवारियों को पीटा, एक का मोबाइल टूटा

मानेसर में किराए को लेकर हुए विवाद में ऑटो ड्राइवरों ने मिलकर दो यात्रियों को पीट दिया। पीड़ित यात्री का कहना है कि ऑटो ड्राइवरों ने उन्हें डंडों से मारा, इस दौरान एक का मोबाइल टूट गया और जेब से 8 हजार रुपये भी गायब हैं।

Image

ऑटो ड्राइवरों ने सवारी को पीटा

Photo : Twitter

शहरों में बढ़ती आबादी के बीच सार्वजनिक यातायात से सफर करना भी मुश्किल होता चला गया है। ऊपर से लोगों की मनमानी और गुंडागर्दी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में आज यानी गुरुवार 29 अगस्त को ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां IMT मानेसर क्षेत्र में टैंपो चालक ने यात्रियों से ज्यादा किराया मांगा, जिस पर यात्रियों ने आपत्ति जताई और विरोध किया। यही विरोध दो यात्रियों को भारी पड़ गया।

दरअसल मानेसर में अलियर टैंपो स्टैंड पर कुछ टैंपो चालकों ने सोनीपत के निवासी अमन और उसके दोस्त चिराग को बुरी तर से पीट दिया। अमन यहां पर सुबरोज कंपनी में काम करता है। वह शाम को कंपनी से घर जाने के लिए सेक्टर- 8 के अलियर टैंपो स्टैंड गया। उसके साथ उसका दोस्त चिराग भी था। दोनों जिस टैंपो में बैठे, उसने 50 रुपये किराया लेने की बात कही, जबकि आमतौर पर 40 रुपये ही किराया लगता है।

टैंपो चालक द्वारा ज्यादा किराया लेने की बात कहने पर दोनों ने टैंपो से उतारने को कहा। इसके बाद गुस्साए टैंपो ड्राइवर ने उनसे काश मारपीट की। इस बीच दो-ती और टैंपो ड्राइवर वहां पहुंच गए और उन्होंने भी अमन और चिराग को मारना शुरू कर दिया। अमन का कहना है कि कुलदीप नाम के एक टैंपो ड्राइवर ने उन्हें डंडे से पीटा।

सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और घायल अमन को मानेसर ESIC अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अमन को गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका मोबाइल टूट गया है और उसकी जेब में रखे 8 हजार रुपये भी गायब हैं। अमन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article