Gurugram: गुरुग्राम के हैमिल्टन कोर्ट रोड पर साइकिल ट्रैक बनाने का फैसला किया गया है। इस करीब सात किमी लंबी सड़क की चौड़ाई को 3.5 मीटर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। अभी यह सड़क चार लेन की है। इसके दोनों तरफ सड़क को 1.8 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। जिसके बाद इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर हो जाएगी। सड़क के दोनों तरफ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़क के बीच फूल-पौधे लगाकर इसे सुंदर भी बनाया जाएगा। यह सभी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इसे कुछ माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि यह शहर के मुख्य सड़कों में से एक है। जल्द ही यहां पर जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। जिसमें सैकड़ों विदेशी प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनके लिए शहर की सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके तहत जीएमडीए द्वारा हैमिल्टन कोर्ट रोड को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इस सड़क पर साइकिल ट्रैक बनाने के अलावा कई अन्य सुधार भी किए जा रहे हैं। इस सड़क पर पड़ने वाले चौराहों की स्थित में सुधार कर सतही पैदल यात्री क्रॉसिंग और सभी सड़क संकेत आदि भी लगाए जा रहे हैं।
