गुरुग्राम

Gurugram Fire: गुरुग्राम के शोरूम में दिवाली की रात लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Gurugram Fire: गुरुग्राम स्थित एक शोरूप में देर रात भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को आग की सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Image

गुरुग्राम के शोरूम में दिवाली की रात लगी भीषण आग (Photo -ANI)

Gurugram Fire: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक शोरूम में दिवाली की रात भीषण आग लग गई। शोरूम में लगी आग देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसके आगोश में समा गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

शोरूम में लगी आग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुग्राम के राठीवास गांव के पास की है। दिवाली मना रहे स्थानीय लोगों ने शोरूम से आग की लपटे निकलती देखी और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। अधिकारी ने बताया कि पहले भीम नगर से 2 दमकल की गाड़ियां पहुंची। लेकिन आग ने तब तक इतना विकराल रूप ले लिया था कि फायर स्टेशन पर स्टैंड बाय पर तैयार दमकल की अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

आग एक फर्नीचर के शोरूम में लगी थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। अधिकारी ने बताया आग इतनी भीषण थी उसके आस-पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। लेकिन समय रहते और आग को और बढ़ने से रोका गया और आसपास की दुकानों को बचाया गया।

लाखों का सामान जलकर राख

फर्नीचर के गोदाम में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार, बेसमेंट और ऊपरी मंजिल पर रखा सामान सुरक्षित है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही सेफ्टी और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article