गुरुग्राम: सेक्टर-109 स्थित चिंटल पैराडाइसो सोसाइटी में असुरक्षित टावरों को (नोएडा ट्विन टावर) की तरह ध्वस्त किया जाएगा। वहीं, बेसमेंट में रखे फायर सेफ्टी उपकरण ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने अनुमति दे दी है। हालांकि, इन टावरों में अभी 15 परिवार रह रहें, जो बिल्डर के दिए गए ऑफर से नाखुश हैं। एडीसी हितेश कुमार मीणा ने करीब 15 दिन पहले सोसाइटी का दौरा कर असुरक्षित टावरों की बैरिकेडिंग करने को कहा था। बिल्डर की तरफ से कहा गया था कि असुरक्षित टावरों के बेसमेंट में फायर सर्विसेज के उपकरण रखे हुए हैं। उपकरणों को शिफ्ट किया जाना है, इसके लिए बिल्डर ने फायर विभाग से अनुमति मांगी थी, जो विभाग से दे दी गई है।
गुरुग्राम
Gurugram News: ट्विन टावर की तरह ध्वस्त होंगे चिंटल सोसाइटी के टावर, एक-एक कर होंगे जमींदोज
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 11, 2023, 11:29 AM IST
