गुरुग्राम

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस अब वाहन चालकों से कहेगी 'सॉरी और थैंक्यू', आज से दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री बैन, बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

गुरुग्राम में आज से ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों से बातचीत करते समय सॉरी और थैंक यू जैसे शब्दों का उपयोग करेगी। दिल्ली में आज से BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों बॉर्डरों पर संघन चेकिंग अभियान चल रहा है।

Image

बॉर्डर पर वाहनों की जांच के लिए पुलिस तैनात

Gurugram News: गुरुग्राम की सड़कों पर एक नया ट्रैफिक कल्चर आकार ले रहा है, जहां अब सख्ती के साथ शालीनता भी होगी। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस 1 नवंबर से 'थैंक यू और सॉरी' अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसके तहत चालान के दौरान भी ट्रैफिक पुलिस का व्यवहार सौम्य और सम्मानजनक रहेगा। इसके साथ दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्ती बरती जाएगी। राजधानी में 1 नवंबर से BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे के द्वारका-गुरुग्राम बॉर्डर और सरहौल बॉर्डर पर तैनात हैं और सख्ती से वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

BS-4 वाहनों की दिल्ली में कब तक एंट्री

गुरुग्राम डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने प्रेस वार्ता कर थैंक्यू और सॉरी कंपैन की जानकारी दी। दरअसल चालान के दौरान पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर यह पहल की गई है। इस दौरान डीसीपी राजेश मोहन ने ट्रैफिक से जुड़ी नई व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से बीबी-1, बीएस-2 और बीएस-3 वाहनों का गुरुग्राम से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं बीएस-4 वाहनों की 1 नवंबर 2025 से 1 नवंबर 2026 तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

वाहनों की निगरानी के लिए 1200 कैमरे लगाए गए

द्वारका एक्सप्रेसवे के द्वारका-गुरुग्राम बॉर्डर और सरहौल बॉर्डर पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के 120 जवान तैनात रहेंगे। साथ ही वाहनों की निगरानी के लिए 1200 कैमरे भी लगाए गए हैं। डीसीपी राजेश मोहन ने बताया कि गुरुग्राम को जाम-फ्री बनाने के लिए नए रूट डाइवर्जन लागू किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article