गुरुग्राम

Karnal News: करनाल में गूंजा जोरदार धमाका, रिहायशी इलाके में फटा सिलेंडर; देखें CCTV Video

करनाल के रिहायशी इलाके में घर के बाहर पड़ा गुब्बारे फुलाने वाला सिलेंडर फट गया। इस धमाके की तेज आवाज से लोग घरों के बाहर आ गए और घरों के शीशे-दरवाजे भी टूट गए। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Image

करनाल में फटा सिलेंडर

Karnal Cylinder Blast: करनाल के रिहायशी इलाके में गुरुवार को नाइट्रोजन से भरे सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिसके कारण आसपास के घरों और गाड़ियों के शीशे टूट गए। गनीमत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

तीन सिलेंडर साथ में रखे थे

यह घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे रामनगर इलाके में हुई। इस दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि एक घर के बाहर तीन नाइट्रोजन के सिलेंडर रखे हुए थे। जिनमें से एक में धमाका हो गया। जिससे आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। साथ ही गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घबराकर बाहर आए। जहां उन्होंने देखा कि गली में कांच के टुकड़े फैले हैं और धमाके के कारण धुआं भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह सिलेंडर रखा था, उसका मेन गेट भी टूटकर दूर गिरा।

जानकारी के अनुसार इन सिलेंडरों से गुब्बारे भरने का काम किया जाता था। स्थानीय निवासियों के अनुसार इलाके में पहले भी गुब्बारे फुलाने का काम करने वाले लोगों को मना किया जा चुका है। जिसपर उन्होंने कहा था कि उनके पास एक गोदाम है, जहां पर वे गुब्बारे फुलाने का काम करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने घर में सिलेंडर रखा हुआ था। गनीमत की बात है कि हादसे के वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article