हरियाणा के गुरुग्राम से एक हादसे की खबर सामने आई, बुधवार की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बस में आग लग गई, ये बस स्लीपर बस है जिसमें यात्री सवार थे, इसमें दो लोगों के मरने की सूचना है, खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही थी ये घटना गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर हुई है ऐसा बताया जा रहा है। बस में यात्रियों की संख्या के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद बस की आग पर काबू पाया है, घायलों को गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पिटल और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं ऐसा बताया जा रहा है, वहीं बस में आग लगने से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं क्योंकि ये हाइवे काफी व्यस्त माना जाता है।

Gurugram Sleeper Bus Fire
आग पर काबू पा लिया गया है
सीएमओ गुरुग्राम वीरेंद्र यादव के मुताबिक दो की बॉडी आई है आग पर काबू पा लिया गया है पर अभी मौत का आंकडा बताना मुश्किल है पूरा बस चेक करने के बाद ही कह पाएंगे पर दो की सूचना मिली है
