शहर

'मुझे नहीं चाहिए दहेज क्योंकि...', बीच शादी में दूल्हे ने 31 लाख रपये लेने के किया इनकार; आखिर क्या है वजह?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दूल्हे ने दहेज प्रथा के खिलाफ उदाहरण पेश करते हुए दुल्हन के परिवार द्वारा दिए जा रहे 31 लाख रुपये लेने से इनकार कर दिया। शादी के दौरान जब थाल में रकम पेश की गई, तो अवधेश सिंह ने हाथ जोड़कर कहा कि यह दुल्हन के नाना की मेहनत की कमाई है और इसे लेना सही नहीं होगा। उनके इस फैसले से कुछ देर सन्नाटा छाया, लेकिन जल्द ही मेहमानों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की।

Image

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में दूल्हे ने दहेज लेने से किया इनकार।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने दुल्हन के परिवार की तरफ से दिए गए 31 लाख रुपये लेने से इनकार करके एक मिसाल कायम की।

एक हफ्ते पहले अवधेश सिंह (26) और अदिति सिंह (24) की यहां बुढ़ाना तहसील के शाहबुद्दीनपुर गांव में शादी हुई। इस दौरान लड़की वालों ने अवधेश को एक थाल में रखकर 31 लाख रुपये दिए, जिन्हें लेने से उन्होंने इंकार कर दिया।

इतनी बड़ी रकम लेने से इनकार करने के बाद अवधेश लोगों की निगाहों में आ गये और दोनों पक्षों ने तालियां बजाकर उनकी तारीफ की।

अदिति के परिवार, खासकर उनके नाना सुखपाल सिंह के लिए यह एक भावनात्मक पल था। अदिति कोविड-19 महामारी के दौरान अपने पिता की मृत्यु के बाद से नाना के पास रह रही थीं।

दूल्हे ने दहेज लौटाते हुए क्या कहा?

सुखपाल ने अपनी नातिन की शादी के लिए ये पैसे रखे हुए थे। लेकिन जैसे ही थाल सामने आई,अवधेश रुक गए। फिर, हाथ जोड़कर और धीरे से झुककर उन्होंने उसे पीछे सरका दिया। उन्होंने कहा, "मुझे इसे लेने का कोई हक नहीं है। यह उनके (दुल्हन) नानाजी की मेहनत की कमाई है।"

अवधेश ने कहा, "हम दहेज प्रथा के खिलाफ हैं।"

इसके बाद थोड़ी देर के लिए आंगन में सन्नाटा छा गया लेकिन फिर मेहमानों ने अवधेश के प्रति सम्मान दिखाते हुए तालियां बजानी शुरू कर दीं।

दूल्हे की तरफ से एक बुजुर्ग, ठाकुर नरेंद्र सिंह ने बाद में बताया कि परिवार ने अदिति के रिश्तेदारों को पहले ही बता दिया था कि वे शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेंगे।

उन्होंने कहा,"हमें गर्व है कि तब भी, दुल्हन के परिवार ने 31 लाख रुपये का इंतजाम किया और दूल्हे को देने की पेशकश की, लेकिन अवधेश अपनी बात पर अड़े रहे। हमें उन पर गर्व है।" यह पल शादी समारोह का सबसे यादगार पल बन गया। हर कोई दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहा था।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article