ग्रेटर नोएडा

Video: ग्रेटर नोयडा वेस्ट के एक मॉल में महिला के साथ छेड़खानी, पति ने किया विरोध तो की गई मारपीट

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक महिला के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां मॉल में अपने पति के साथ घूमने आई महिला से छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई
  2. घटना का विरोध उसके पति ने किया तो उसके साथ मारपीट की गई
  3. कपल के मुताबिक 15 से 20 लोगो ने मारपीट की है

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक महिला के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां मॉल में अपने पति के साथ घूमने आई महिला से छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट एक बार फिर चर्चाओं में आया है यहां के एक नामी मॉल ब्लू सफायर मॉल में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

बताते हैं कि इस घटना का विरोध उसके पति ने किया तो उसके साथ मारपीट की गई, इस घटना का आरोप मॉल में काम करने वाले लोगों पर लगाया गया है।

मामले की शिकायत बिसरख पुलिस से की है

ये ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल की घटना है इस मामले की शिकायत बिसरख पुलिस से की है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित पति ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ गौर सिटी के पास गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में घूमने गए हुए थे वहीं ये घटना सामने आई है।

घटना के सीसीटीवी चेक करने में पुलिस जुटी है

कपल के मुताबिक 15 से 20 लोगो ने मारपीट की है वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है साथ ही घटना के सीसीटीवी चेक करने में पुलिस जुटी है और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article