ग्रेटर नोएडा में आज यानी गुरुवार 28 अगस्त को 130 मीटर रोड पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों जाम लगा दिया। दरअसल सूरजपुर थाना क्षेत्र में जैतपुर निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया।
परिजनों ने युवक का शव 130 मीटर रोड पर रखकर वहां जाम लगा दिया और खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत वॉशिंग सेंटर पर करंट लगने से हुई थी।
परिजनों ने वॉशिंग सेंटर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और 130 मीटर रोड जाम कर दी। सूचना पर पहुंची सूरजपुर थाने की पुलिस जाम खुलवाने की भरसक कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे और वह सड़क पर जमे हुए थे।
