ग्रेटर नोएडा

UPITS 2025: रूस के साथ नए व्यापारिक अवसरों की मिलेगी सौगात, 26 सितंबर को रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग

उत्तर प्रदेश तेजी से वैश्विक निवेश का नया केंद्र बन रहा है। 26 सितंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग आयोजित होगा। रूस पार्टनर कंट्री के रूप में जुड़कर बिजनेस, इंवेस्टमेंट, इंश्योरेंस और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खोलेगा। इससे रोजगार, तकनीकी सहयोग और प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

Image

26 सितंबर को होगा रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग (फोटो - PTI)

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश की धरती एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय निवेश और सहयोग का केंद्र बनने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों और निवेशक-हितैषी माहौल ने राज्य को वैश्विक स्तर पर तेजी से स्थापित किया है। इसी कड़ी में आगामी 'रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग' का आयोजन 26 सितंबर 2025 को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट में किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस संवाद में रूस पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होगा, जो उत्तर प्रदेश और भारत के लिए नए व्यापारिक अवसरों के दरवाजे खोलेगा।

राज्य की योगी सरकार ने लगातार पारदर्शी नीतियां, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है। इसी का हासिल है कि आज यूपी में अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो रहे हैं। रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग में भारत और रूस के शीर्ष उद्योगपति, वित्तीय संस्थान, बीमा कंपनियां, शिक्षा जगत के प्रतिनिधि और दोनों देशों के नीति-निर्माता शामिल होंगे।

इस संवाद का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना है। बैंकिंग, इंवेस्टमेंट, इंश्योरेंस, एजुकेशन और सामान्य व्यापार जैसे क्षेत्रों पर विशेष चर्चा होगी। तकनीकी सहयोग, क्षमता निर्माण और संयुक्त उपक्रमों पर भी विचार होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साझेदारी से जॉब और डेवलपमेंट के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के उद्योगों को मजबूती मिलेगी।

इस आयोजन से भारत और रूस के बीच आर्थिक रिश्तों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही उत्तर प्रदेश एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बने और यह संवाद उस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!