ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो ट्रक और एक बस के बीच टक्कर, हादसे में 19 लोग घायल

Greater Noida Road Accident: यूपी के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही, जिस कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 19 लोगों के घायल हो गए हैं।

Image

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में आज सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एकाएक तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एक ट्रक को तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। तभी ट्रक के पीछे चल रही यात्रियों से भरी एक बस भी ट्रक से टकरा गई, जिस कारण ये हादसा हो गया है। अधिकारी ने बताया यात्रियों से भरी पानीपस से मथुरा जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिस वजह से पहला ट्रक धीरे चल रहा था। रास्ता और अन्य वाहन ठीक से नहीं दिखाई देने के कारण ये हादसा हुआ है।

तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर

ग्रेटर नोएडा में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिसका प्रभाव विजिबिलिटी पर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र से फरीदाबाद जाने वाली लेन पर पुलिस की टीम पहुंची और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने वाहन चालकों के की अपील

ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने कोहरे की स्थिति और ईस्टर्न पेरिफेरल पर सुबह हुए हादसे को देखते हुए वाहन चालकों से धीमी गति में वाहन चलाने की अपील की है। वाहनों चालकों को रास्ते पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article