ग्रेटर नोएडा

Seema Haider: सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारियां, 5वीं बार बनी मां

पाकिस्तान से सचिन के लिए भारत आई सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में आज सुबह एक बेटी को जन्म दिया है। सचिन और सीमा ने पिछले साल दिसंबर में प्रेंग्नेंसी को लेकर वीडियो डाली थी। अब उनके घर एक नन्ही मेहमान आई है।

Image

पांचवी बार मां बनी सीमा हैदर, घर में गूंजी नन्ही किलकारियां

सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता है। सचिन के साथ रहने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हई है। लेकिन इस बार उनकी प्रेम कहानी, बल्कि उनके घर आई नन्ही सी जान की वजह से वह सुर्खियों में छाई हुई है। सीमा ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। इसके साथ वह पांचवीं बार मां बनी है। घर में आई नन्ही मेहमान से पूरे परिवार में खुशियों की लहर छा गई है।

पिछले साल जारी की थी प्रेग्नेंसी की खबर

बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा ने पिछले साल प्रेग्नेंसी को लेकर एक वीडियो जारी की थी। जिसमें दोनों ने बताया था की सीमा सात माह से प्रेग्नेंट है। अब उनके घर में एक नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज उठी है। जानकारी के अनुसार, सीमा ने आज सुबह 5 बजे ग्रेटर नोएडा के कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।

सचिन के प्यार के लिए भारत आई थी सीमा हैदर

जानकारी के लिए बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की दोस्ती ऑनलाइन गेम के दौरान हुई थी। देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया और साल 2013 में सीमा हैदर भारत-पाकिस्तान की सीमा पार कर अवैध रूप से भारत आई। सीमा और सचिन ने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। सीमा के भारत आने और उसे शरण देने के आरोप में सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत के बाद से दोनों एक साथ पति और पत्नी की तरह रह रहे थे। अब उनके घर एक नन्ही मेहमान भी आ गई है। बता दें कि अभी तक सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।

पांचवीं बार बनी पांचवी मां

पाकिस्तान से सचिन के लिए भारत आई सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनी है। उनके पहले से 4 बच्चे हैं। बता दें कि सीमा हैदर के साथ उनके 4 बच्चे भी भारत आए थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article